शिवपुरी। फसल कटाई की बात कहकर ग्राम नागला राजस्थान के रहने वाले रीगन पुत्र समसू खा के ट्रेक्टर, कटर व बाइक को नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपित चुराकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने टीम गठित की जिसमें निरीक्षक विकास यादव द्धारा अपनी टीम के साथ घटना स्थल का मौका—मुआयना किया व आसपास के होटल ढाबो पर पतारसी की गई। इस दौरान सायबर सैल द्धारा रीगन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई जिस पर रामू गुर्जर पर संदेह हुआ और उसकी तलाश की गई। रामू को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने एक ट्रेक्टर, कटर तथा एक बाइक तथा एक मोबाइल का अपने साथी बलवीर गुर्जर निवासी कुंअरपुर थाना गोहद जिला भिंड, मोहरसिंह जाटव निवासी गोहद चौराहा के साथ मिलकर 26 फरवरी को फरियादी व उसके साथी नादिर खान धोखे से उक्त ट्रेक्टर व कटर, फसल कटाई कराने के बहाने ले जाकर रास्ते में खाने में नशीली दवाई मिला दी। जिससे फरियादी व उसका साथी नादिर सो गया और आरोपित ट्रेक्टर चुराकर भाग गए। मामले में पुलिस ने चुराया गया ट्रेक्टर व अन्य सामान बरामद कर लिया है।






Be First to Comment