शिवपुरी. इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शिवपुरी की बेटी दीपा नरवरिया ने 162 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मैडल जीता है। खास बात यह है कि दीपा कारीगर की बेटी हैं। हालांकि पांच साल पहले पिता इस दुनिया में नहीं रहे। पॉवर लिफ्टिंग में छह माह पहले ही दीपा की रुचि जागी और कम समय में बड़ी उपलब्ध हासिल कर ली। इससे पहले ग्वालियर में संभाग स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 19 फरवरी को आयोजित हुई।
शिवपुरी से दीपा नरवरिया (19) प्रतियोगिता में शामिल हुई और अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 162 किग्रा वजन उठाकर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दो भाई व दो बहनों में दीपा नरवरिया छोटे भाई से बड़ी
दीपा ने बताया की कुल 5 भाई बहन हैं । पिता कारीगर थे, उन्हीं की तर्ज पर भाई भी कारीगरी का काम करते हैं। जबकि मां गृहणी हैं। कोच ने बताया था कि पॉवर लिफ्टिंग में यदि भाग लोगी तो स्पोर्ट्स में नौकरी मिलने की गुंजाइश ज्यादा रहेगी। इसी वजह से पॉवर लिफ्टिंग की तरफ रुचि बढ़ी। दीपा उज्जैन में हुई प्रतियोगिता में मप्र में दूसरे स्थान पर रहीं।




