ओशो साहित्य प्रदर्शनी का शुभारंभ 13 मार्च को / Shivpuri News

शिवपुरी। ओशो परिवार द्धारा स्थानीय गुरुद्धारा चौराहे पर हिमाचल-सोलन के स्वामी ज्ञान अनुग्रह के निर्देशन में आचार्य रजनीश”ओशो”के साहित्य की प्रदर्शनी का शुभारंभ 13 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे शिवपुरी जिले के समस्त ओशो सन्यासी, मां, ओशो प्रेमियों की उपस्थित में होगा।
उपरोक्त ओशो साहित्य प्रदशर्नी 13 से 17 मार्च तक लगेगी। प्रदशर्नी में ओशो की समस्त पुस्तक, सीडी, पेनड्राईव, पोस्टर, स्टीकर इत्यादि उपलब्ध रहेंगे।