Press "Enter" to skip to content

नाबालिग के अश्लील फोटो साइड पर कर दिए अपलोड, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News

पिछोर। पिछोर‎ मोबाइल के रूप में हाथ में आई‎ तकनीकी अब लोगों के लिए जी का‎ जंजाल बनने लगी है। 17 साल 7‎ माह की नाबालिग के गांव के युवक‎ ने ही अश्लील फोटो किसी पोर्टल पर‎ अपलोड कर दिया। जब इस बात का‎ पता लड़की के भाई को पता तो बात‎ पूरे गांव में फैल गई। नाबालिग ने‎ माता-पिता के संग पिछोर थाने जाकर‎ रिपोर्ट दर्ज करा दी।‎ पुलिस थाना पिछोर में 5 मार्च को‎ दर्ज एफआईआर को लेकर पीड़िता व‎ उसके माता-पिता ने पुलिस पर अधूरी‎ कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। पीड़िता‎ का कहना है कि 28 फरवरी की‎ दोपहर 3 बजे कुआं से घर आ रही‎ थी। रास्ते में सरकारी स्कूल के‎ पास गांव का प्रमोद लोधी मिला‎ और अपने घर के सामने रास्ता‎ रोक लिया। कहने लगा कि तुझे‎ मेरी बहन बुला रही है और मना‎ करने पर जबरन हाथ पकड़कर घर‎ में खींचकर ले गया। यहां उसने‎ गलत काम किया और अश्लील‎ फोटो व वीडियो बना लिया। 5‎ मार्च को पुलिस ने एफआईआर‎ दर्ज की है, उसमें दुष्कर्म का‎ उल्लेख नहीं किया है। महिला‎ एसआई ने कोर्ट में बयान छेड़छाड़‎ के दिलवाए हैं। वहीं मामले में‎ टीआई गब्बरसिंह गुर्जर का कहना‎ है कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के‎ बयान हो गए हैं। पीड़िता द्वारा गलत‎ आरोप लगाए जा रहे हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!