शिवपुरी। तेंदुआ थाने के डांग खैरोना की विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की वजह उसका पति निकला। पुलिस विवेचना में पता चला कि पति दूसरी शादी की बात कहता था। इसी बात से दु:खी होकर पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। जानकारी के मुताबिक आशा बाई पत्नी करन सिंह आदिवासी निवासी शाहबाद हाल निवास डांग खैरोना ने 13 फरवरी को जहर खा लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस विवेचना में पता चला कि पति करन सिंह आदिवासी दूसरी शादी की बात कहता रहता था। साथ ही दहेज की मांग भी करता था। पुलिस ने पति करन सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच को निष्पक्ष कर अपराधी को सजा दिलाएंगे।

पति दूसरी शादी की बात कहता था, दु:खी होकर पत्नी ने जहर खाया, मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment