कोलारस से एक और सीट का इजाफा, जिले में अब 25 जिपं सदस्य चुने जाएंगे / Shivpuri News

कोलारस। कोलारस क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक और सीट बढ़ गई है। इसी के साथ शिवपुरी जिले में अब 25 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। कोलारस ब्लॉक में इससे पहले दो सीट थीं और हर बार दो जिपं सदस्य निर्वाचित होकर जिला पंचायत पहुंचते थे। कोलारस में एक और निर्वाचन क्षेत्र बढ़ गया है, इसी के साथ अब आने वाले समय में होने वाले चुनाव के दौरान कुल तीन जिपं सदस्य निर्वाचित होकर आएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी ने कहा कि कोलारस ब्लॉक में एक और सीट बढ़ना खुशी की बात है। जिला पंचायत शिवपुरी में कोलारस ब्लॉक से नेतृत्व पहले से मजबूत होगा।