Press "Enter" to skip to content

गाव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर गांव में घुमाया / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में गांव में घुसे मगरमच्छ को गांव के ही कुछ युवकों ने रस्सियों से पकड़ लिया और पूरे गांव में उसे घुमाया गया। इसके बाद हौदी में पानी भरकर मगर को उसी में डाल दिया। वन विभाग को कॉल कर गांव के युवक मगरमच्छ का निगरानी पर बैठ गए।

 

जानकारी के अनुसार, कोलारस के संकेश्वर में देर रात एक मगरमच्छ पास की सिंध नदी से निकलकर गांव में घुस आया, जिसे वहीं मौजूद कुछ युवकों ने देख लिया। युवकों ने सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों ने मगर को घेर लिया। उन्होंने रस्सी में उसे लिपटाकर बंदी बना लिया। रस्सियों में जकड़े मगरमच्छ का गांव के युवकों ने जुलूस निकाला। इस दौरान कुछ युवक बचाव के लिए लाठियां लेकर खड़े थे। हालांकि, किसी ने भी बेजुबान को लाठी नहीं मारी।

 

गांव में हल्ला सुनकर सो रहे बुजुर्ग भी उठकर बाहर आए। उन्होंने युवकों को समझाया और हौदी में पानी भरकर मगरमच्छ को उसी में डलवा दिया। फिर वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मगर रात में हौदी से निकलकर किसी को नुकसान न पहुंचाए। इसके लिए हौदी के पास ही कुछ लोग वहां बैठे रहे और वनविभाग के अधिकारियों का इंतजार करने लगे। हालांकि, रात तक विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे।

 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!