Press "Enter" to skip to content

पुरानी पेंशन लेने कोलारस से सैकड़ों की संख्या में भोपाल पहुंचेंगे लोक सेवक / Shivpuri News

कोलारस। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों के संबंध में 13 मार्च को भोपाल के कलियासोत मैदान में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर शासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। लोक सेवकों की प्रमुख मांग है वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कोलारस के तहसील अध्यक्ष विमल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार कोली, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, राज्य अध्यापक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश धाकड़, हरि प्रकाश कटारे, मनोज करोठिया, विक्रम व्यास, गोपाल जाटव,  लाल जाटव, अशोक शर्मा, संतोष अवस्थी, श्याम सिंह हाडा, राजेश भार्गव, मजबूत सिंह धाकड़, ओम प्रकाश धाकड़, अनिल सरीन, सत्यपाल जाट, कोमल आदिवासी, भगवत शरण पांडे, रघुवीर पाल, अविनाश भार्गव तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अधिकारी कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें भोपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

पदाधिकारियों का कहना है राज्य सरकार द्वारा 01 जनवरी 2005 से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बंद कर नवीन पेंशन योजना बहाल की थी। शेयर मार्केट पर आधारित नवीन पेंशन योजना से कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है जिसके दुष्परिणाम दिखाई देने लगे हैं। कोलारस से सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए भोपाल में होने वाले शक्ति प्रदर्शन में स्वयं के निजी, प्राईवेट वाहनों, बस एवं ट्रेनों से कूचकर अपना योगदान देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!