शिवपुरी। स्व.माधवराव सिंधिया का जन्मदिवस 10 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है। शिवपुरी में माधवराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती सादगी एवं गरिमामई रूप से मनाई जा रही है। समिति द्वारा गुरुवार को स्थानीय चिंताहरण मंदिर के सामने दो बत्ती चौराहे पर माधवराव सिंधिया की सौम्य प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती पर दो बत्ती चौराहे पर स्थित तिकोनिया पार्क में वृक्षारोपण का कार्य समिति के सदस्य सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर तिकोनिया पार्क में 77 पौधे लगाए गए। मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया विकास पुरुष थे। क्षेत्र में उनके द्वारा कई विकास कार्य किए गए। जिनके कारण उन्हें याद किया जाता है।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ने कहा कि गुना-शिवपुरी के बीच रेल लाइन बिछाए जाने में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का बड़ा योगदान रहा। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों सहित शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित एसपी राजेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे।






Be First to Comment