पंजाब में आप की सरकार आने पर निकाला जुलूस, मनाई खुशियां / Shivpuri News

शिवपुरी। पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलने पर शिवपुरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब की जीत को केजरीवाल मॉडल की जीत बताया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब में पार्टी की जीत की खुशी में जबलपुर के ‘आप’ नेताओं कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान माधव चौक चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।