Press "Enter" to skip to content

ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 13 मार्च को / Shivpuri News

शिवपुरी। हर किसी महिला के जीवन मे ब्राइडल मेकअप बहुत खास होता है।  सम्पूर्ण रूप से दुल्हन के श्रृंगार से ही ब्यूटीशियन की प्रतिभा का पता चलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ओमकार इवेंट द्वारा शिवपुरी में 13 मार्च रविवार को होटल मातोश्री पैलेस में सीटी की ब्यूटीशियन के बीच ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

जिसमें बेस्ट ब्यूटीशियन ब्राइड के अलावा 15 अलग अलग कैटेगरी अवार्ड में बेस्ट मेकअप, हैरस्टायल, लहँगा, मेहँदी, ज्वेलरी, में चयनित किया जाएगा।

आयोजन में मुख्य सहयोगियों में मिरेकल ब्यूटी पार्लर, मैजिकल एंजेल ब्यूटी पार्लर, विकास इलेक्ट्रॉनिक, भूमि स्टूडियो के साथ सह आयोजक में भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष शीमा शिवहरे, शोभा पुरोहित(किशोर न्याय बोर्ड), रेखा अग्रवाल, सारिका रघुवंशी, नेहा शर्मा औऱ विशेष सहयोगी भूमिका में सुनीता भदौरिया, एकता शर्मा, मणिका शर्मा, सुनीता दहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!