Press "Enter" to skip to content

आटो चालक की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन / Shivpuri News

पॉवर लिफ्टिंग में 227.50 कि ग्राम वजन उठाकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

शिवपुरी। शिवपुरी की घोसीपुरा कमलागंज में रहने वाली शना खान पुत्र हमीद खान ने मध्यप्रदेश स्टेट लेबल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जो कि 6 मार्च इंदौर में हुई थी। उसमें शना ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 227.50 किग्रा वजन उठाकर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जो कि केरला में आयोजित होगी अपना स्थान बना लिया है।

 

यहां बता दें कि शना खान के पिता हमीद खान पेशे से आटो ड्रायवर हैं। शना ने बताया कि दस माह पहले वेटलिफ्टिंग में मेरी रूचि जागी और तैयारी शुरू की। बेहतर प्रदर्शन करते हुए शना ने जिला एवं संभाग स्तर पर भी गोल्ड मैडल एवं कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। जिलेवासियों ने शना खान के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!