Press "Enter" to skip to content

नगर पंचायत नरवर चुनाव में निर्दलीयों का रहा बोलबाला: 15 वार्ड में से 6 पर निर्दलीय जीते, 4-4 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा, एक पर बसपा की जीत / Shivpuri News

शिवपुरी। हाई कोर्ट के निर्देश पर संपन्न हुए नगर पंचायत नरवर के चुनाव में बुधवार मतगणना के बाद निर्दलीयों का बोलबाला नजर आया। 15 पार्षदों के लिए हुए चुनाव में 6 सीटों पर निर्दलीय पार्षद विजय रहे, जबकि 4-4 में भाजपा और कांग्रेस तो एक पर बसपा ने जीत दर्ज की। हाईकोर्ट के आदेश पर संपन्न हुए चुनाव में मतदान 6 मार्च को किया गया था बुधवार को मतगणना हुई। विजयी प्रत्याशी के बीच से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना जाएगा। बिगड़े नतीजों के बीच अब भाजपा और कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद के रस्साकशी तय मानी जा रही है।

नरवर नगर पंचायत चुनाव में इनको हासिल हुई विजय
वार्ड क्रमांक – 1 से ध्रुव कुशवाहा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक – 2 से मनीषा डब्लू कुशवाहा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 3 से सपना धर्मेंद्र कुशवाहा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक – 4 से मनोज कुशवाहा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक – 5 से मनीषा शुभम जैन निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 6 से पदमा संदीप महेश्वरी, वार्ड क्रमांक – 7 से राकेश सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक – 8 से मुलायम सिंह कुशवाह भाजपा, वार्ड क्रमांक – 9 से शंकर लाल रजक कांग्रेस, वार्ड क्रमांक – 10 से मनीषा गजेंद्र सोलंकी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 11 से हबीब खान निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 12 से मनोज जाटव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 13 से टीपू रायन निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 14 से बंटी कोड़े निर्दलीय, वार्ड क्रमांक – 15 से उषा बृजेंद्र गुर्जर भाजपा विजय घोषित हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!