Press "Enter" to skip to content

ई ऑफिस प्रणाली में ग्वालियर-चंबल संभाग में अव्वल शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय कार्यालय से बाबू शाही को खत्म करने के लिए शिवपुरी में 2 जुलाई 2021 से ई ऑफिस प्रणाली की शुरूआत की गई थी। ई ऑफिस प्रणाली की अवधारणा को लेकर सोच यह थी कि अनावश्यक फाइलें न रूकें। समय सीमा में फाइलें गति करें और कार्यालयीन कार्य में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला कलेक्टर स्तर से ई ऑफिस कार्यप्रणाली को लेकर जब गंभीरता बरती गई तो जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को ई ऑफिस में बदलने का बीड़ा उठाया गया। इसके परिणाम में अब जिले के 50 प्रतिशत सरकारी कार्यालय कार्यप्रणाली के स्तर पर ई ऑफिस में बदल गए हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआइसी के निखिल राय ने बताया कि शासकीय कार्यालय में पेंडेंसी खत्म करने और फाइलों को त्वरित गति देने के लिए जिला कलेक्टर अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में ई ऑफिस का कार्य शिवपुरी में तेज गति से चल रहा है। राय के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में ई ऑफिस कार्यप्रणाली में शिवुपरी जिला अव्वल हैं।

ई ऑफिस त्वरित कार्यप्रणाली में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ई मेल आइडी बनती है। बाबू स्तर से आइडी पर फाइल आगे बढ़ती हैं जो एसई, एएई से होते हुए ई सिस्टम से ही आला अधिकारी तक पहुंचती हैं। फाइल की पूरी गति और स्थिति ई मेल आईडी पर कोई भी कर्मचारी-अधिकारी किसी भी समय देख सकता है। प्रतिदिन सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी आइडी लॉगईन करें और ई ऑफिस से अनिवार्य तौर पर जुड़ेंगे जिससे कार्य की गति बढ़ेगी और शासकीय कार्य में पारदर्शिता परिलक्षित होगी।

तहसील स्तर पर जल्द लागू होगी ई ऑफिस प्रणाली

पूरे जिले को ई ऑफिस प्रणाली से जोडे के लिए तहसील स्तर पर भी पहल की गई है। ब्लॉक स्तर पर शासकीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई ऑफिस वर्किग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है सभी की र्आईडी एवं अन्य र्ई ऑफिस से जुड़ी कार्यवाहियां बहुत हद तक पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही तहसील स्तर के कार्यालय भी ई ऑफिस से जुड़ जायेंगे।

इनका कहना है..
ई ऑफिस प्रणाली में फाइल स्कैन होकर उसका मूवमेंट एवं रन ऑन बोर्ड होता है जिससे कार्य में गति और पारदर्शिता आती है। जिला कलेक्टर स्वयं प्रतिदिन आइडी लॉगिन करके ई ऑफिस की मॉनीटरिंग करते हैं। ई ऑफिस में शिवपुरी अव्वल है यह सबके लिए उपलब्धि की बात है।

निखिल राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी

ई ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता से जिले में लागू किया जा रहा है अब तक ई ऑफिस को लेकर ठीक कार्य हुआ हैं। लेकिन अभी बहुत करना बाकी है। जल्द ही शत प्रतिशत ई ऑफिस प्रणाली जिले में लागू हो जाएगी। मैने स्वयं ई ऑफिस प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए मेरे पास आने वाली फाइलों को ई ऑफिस सिस्टम से भेजने के निर्देश लगातार देना शुरू कर दिए है।

अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!