शिवपुरी। जनसुनवाई में शिमला शर्मा निवासी ग्राम पंचायत कैमई, जनपद पंचायत पोहरी ने बताया कि उसके पति संदीप शर्मा का अकस्मात बीमारी के कारण निधन 19 फरवरी 2022 को हो गया। मृतक संदीप शर्मा मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना संबल येाजना के अंतर्गत श्रमिक है।
शिमला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वहीं तीन बच्चे भी है वह भी काफी छोटे हैं जिनकी जिम्मेदारी भी मुझ पर व पति की मां पर आ गई है। शिमला ने बताया कि संबल योजना के तहत उसके पति की अंत्येष्ठी के लिए मिलने वाली सहायता राशि भी नहीं दी गई। मृतक श्रमिक की अनुग्रह सहायता राशि हेतु प्रकरण फाइल बनाकर प्रस्तावित कागजात वरिष्ठ विभागों की ओर भेजा जाना था लेकिन गा्रम पंचायत द्धारा आज दिनांक तक ऐसा नहीं किया है। इसलिए मामले में कार्रवाई कर सहायता राशि दिलवाई जाए।






Be First to Comment