शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 31 की रहने वाली महिलाएं आज कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां अधिकारियों को दिए आवेदन में बताया कि उनके कॉलोनी में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां बोर लगे हैं लेकिन वह आए दिन खराब हो जाते हैं। अधिकतर टैंकरों के माध्यम से उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा हैं आज से लगभग 8 माह पहले हमने नगर पालिका में मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन डलवाने के लिए आवेदन दिया था लेकिन आज दिनांक तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जबकि हमारे आसपास के मोहल्लों में मड़ीखेड़ा की लाइन डल गई है। महिलाओं ने वार्ड नं. 31 के अंतर्गत आने वाले वाजपेयी का बगीचा टीवी टावर रोड शिवपुरी में मड़ीखेडत्रा जलावर्धनयोजना की पाइप लाइन डलवाए जाने एवं सप्लाय करवाए जाने की मांग की है। आवेदन देने वालों में रंजिता देश पांडे, श्वेता शर्मा, संदीप शर्मा, सुनील भार्गव, गंगा खत्री, सतेंद्र गुप्ता, गायत्री पांडे, धर्मेंद्र नायक, अनीता शर्मा, रेनू शर्मा, राहुल गौतम, रेनू शर्मा, शकुनतला गौतम, रेखा, राजा, रानी शर्मा, नीतू कुशवाह आदि वार्डवासी शामिल थे।
वार्ड 31 की महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, बोली— हम खरीदकर पी रहे पानी, मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन डलवा दो / Shivpuri News




