जनसुनवाई में वेतन मांगने पहुंची आशा कार्यकर्ता / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम सिरसौद तहसीजल करैरा में पदस्थ आशा कार्यकर्ता स्वार्थी लोधी पहुंची। यहां आवेदन के माध्यम से उसने बताया कि 21 अक्टूबर 2020—21 को नियुक्ति हुई है। नियुक्ति दिनांक से लेकर अभी तक उसे एक माह का भी वेतन नहीं दिया गया है। वेतन के संबंध में उसने कई बार सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन दिया। जिसके बाद खंड चिकित्सा अधिकारी सामु. स्वा. केंद्र करैरा को पत्र भेजा लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। अब बीसीएम अवधेश गौरैया भुगतान के एवज में अवैध रूप से रूपयों की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब तक सुविधा शुल्क नहीं दिया जाएगा तब तक भुगतान नहीं होगा। मामले को लेकर आशा कार्यकर्ता ने कार्रवाई की मांग कर भुगतान दिलाए जाने की बात कही है।