शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कोलारस की रहने वाली महिला बसंती आई। यहां उसने अपनी फरियाद सुनाते हुए कि उसकी शादी गोलू जाटव निवासी ग्राम अकाझिरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों तब सबकुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद पति गोलू, ससुर रमेश, जेठ कमल सभी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और आए दिन मारपीट करने लगे जिससे परेशान होकर मैं अपने मायके चली गई। 6 मार्च को पति गोलू मुझे मायके कोलारस आया यहां भी मेरी मारपीट कर दी और बोला कि मैं दूसरी शादी करूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उक्त लोग मुझे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाकर न्याय दिलाया जाए।
पति व ससुरालीजन दहेज के लिए करते हैं मारपीट / Shivpuri News




