शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी रोड पर सिद्धीविनायक हॉस्पिटल के सामने दुकान करने वाले विनय शिवहरे ने सूदखोरों व डंडा वसूली बैंक से परेशान होकर घर छोड़ कर कहीं चला गया। उक्त युवक ने ली गई रकम में से आधी रकम वापस कर दी थी लेकिन सूदखोर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर युवक के पिता दीनदयाल पुत्र रामकिशोर शिवहरे ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया कि दीपक खटीक, संतोष रावत, अमित धाकड़, सोनू ठाकुर, पवन धाकड़, विकास धाकड़, देवेंद्र रावत, हल्के धाकड़, संतोष रावत, हरिओम यादव, बंटी धाकड़, नीरज धाकड़, कपिल शर्मा, विनय शर्मा आदि लोगों ने मुझसे उधार लिए गए रूपयों के एवज में 10 प्रतिशत व 20 प्रतिशत का रूपया मांग रहे हैं। जबकि विनय शिवहरे ने लिए गए रूपयों में से आधी रकम लौटा दी है। इसके बावजूद अवैध रूप से दोगुना पैसा मांगने एवं अधिक ब्याज दर पर वसूली करने तथा न देने पर लगातार मारपीट कर जान से मारने की धमकी मेरे पुत्र को दी गई थी जिससे मेरे पुत्र ने 1 मार्च से पहले डर के कारण घर छोड़ कर चला गया। इसके बाद व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर भेजा है जिसमें उसने आरोपितों की प्रताड़ना व ब्याज वसूली के संबंध में बात कही है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment