Press "Enter" to skip to content

पोहरी के मुख्य बाजार में मोबाइल व कपड़े की दुकान में हजारों की चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार पोस्ट के सामने से है। जहां रविवार की रात चोरों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पोल खोल कर रख थी। चोरों ने मोबाइल और कपड़े की

दुकान की पीछे से टीनसेट काटकर दोनों दुकानों में सेंध लगा कर हजारों का माल उठा ले गए। घटना पोहरी थाने से करीब 200 मीटर की दूरी की है। जहां मैन मार्केट में पोस्ट ऑफिस के सामने साई नाथ मोबाइल शॉप की दुकान से लगभग 40-45 हजार रुपए के मोबाइल, बैटरी एसेसरी एवं नामदेव क्लॉथ की कपड़े की दुकान  से लगभग 10-12 हजार की कपड़े की चोरी हो गई। घटना की सूचना दोनों दुकानदारों द्धारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!