शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां दूध डेयरी संचालक मुकेश जैन पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। वह तो गनीमत रही की उस समय डेयरी पर अन्य लोग मौजूद थे जिससे वह बच गए नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। घटना उधारी के रूपए को लेकर होना बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरूद्धारे के पास में दूध डेयरी की दुकान करने वाले मुकेश जैन रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। यहां रात 9 बजे के करीब अचानक एक युवक अक्कू आफरी निवासी हम्माल मोहल्ला आया उसके हाथ में तलवार थी। डेयरी में घुसते ही उसने मुकेश जैन पर हमला बोला लेकिन वहां कुछ लोग मौजूद थे जिन्होंने से उसे रोक लिया। डेयरी संचालक मुकेश जैन ने बताया कि उक्त युवक पर 1840 रूपए उधार थे जिसे उसने वापस मांगे। इसी बात को लेकर वह तलवार लेकर आ गया और हमला बोल दिया। घटना से मैं भयभीत हो गया तो उस समय थाने में शिकायत करने नहीं गया। आज मैं शिकायत करने थाने जा रहा हूं।






Be First to Comment