Press "Enter" to skip to content

डंडा बैंक की गुंडागर्दी : हार्डवेयर व्यवसायी को 4 लाख देकर वसूले 14 लाख, 20 लाख पैनल्टी और मांग रहे, जान बचाने व्यवसायी शहर छोड़कर भागा / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शहर में डंडा बैंक चलाने वालों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोगों को अधिक ब्याज पर रूपए देकर अवैध वसूली की जा रही है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली में आया यहां नाना अपने नाती की फरियाद लेकर पहुंचा।

फरियादी देवसिंह चंदेल पुत्र हिंदुपत सिंह चंदेल 84 वर्ष निवासी कमलागंज ​लक्ष्मीनिवास शिवपुरी ने बताया कि  उसके नाती अभिषेकसिंह की हार्डवेयर की दुकान है। दुकान में घाटा होने पर उसने डंडा बैंक चलाने वाले कमलेश बालकिशन पुत्र हरज्ञान शिवहरे से 10 प्रतिशत ब्याज पर चार लाख रूपए  20 अगस्त 2019 को लिए थे। इसके एवज में उसने एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के सात चैक कोरे पर हस्ताक्षर कर दे दिए और कहा कि हर माह की 21 तारीख को ब्याज देने आ जाना। जिस पर मेरा नाती अभिषेक अगले महीने की 25 तारीख को ब्याज देने गया तो कहा कि आप 5 दिन लेट हो गए हो मेरे यहां पेनल्टी लगती है 2 हजार रूपए प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रूपए और दो जिस पर मेरे नाती ने 10 हजार रूपए पेनल्टी के दे दिए। इसके बाद दोबारा से नाती अभिषेक को रूपयों की जरूरत पड़ी तो उसने फिर से चैक रखकर और रूपए ले लिए। इसके बाद दोनों युवक मई 2021 को नाती की दुकान पर आए और कहा कि पैसा ज्यादा हो गया है दुकान गिरवी रख दो या हिसाब करो तो नाती ने मौजा सिंहनिवास की जमीन को राजकुमार अग्रवाल को 31 लाख रूपए में बेच दिया और उधारी के लिए हुए रूपए 14 लाख देकर दोनों का हिसाब पूरा कर दिया। जब  नाती अभिषेक ने चैक वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि घर पर रखे हैं कभी भी आकर ले जाना। जब अभिषेक चैक लेने गया तो चैक नहीं दिए। इसके एक माह बाद अभिषेक को कमलेश मिला। यहां अभिषेक ने चैक वापस मांगे तो कमलेश बोला कि 20 लाख रूपए पैनल्टी के शेष है दे जाना व अपने चैक ले जाना। मेरे यहां ऐसा ही होता है ज्यादा बकवास की तो हाथ पैर तोड़ दूंगा। दोनों मारने दौड़े नाती ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत कर देगा जिस पर आरोपितों ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो घरवालों की लाश तक नहीं मिलेगी। अगर रूपया नहीं दिया तो कोर्ट में चैक लगवाकर जेल की हवा खिलवा दूंगा व तेजी जायदाद कुर्क करवाकर पैसे वसूल कर लूगा। अभिषेक को एक बार बाजार में राजीव गुप्ता मिला था उसने नाती को बताया कि तुम्हारे कुछ चैक हमारे पास है, पैसा दे देना और चैक ले जाना नहीं तो मै कोर्ट में लगाकर पैसा वसूल कर लूंगा । यह कि दोनो कमलेश व वालकिशन नाती की दुकान पर आकर पेनल्टी के पैसे मांगने आते है व जान से मारने की धमकी देते है। नाती भय के कारण घर और दुकान छोड़कर भागा भागा फिर रहा है।  नाती अभिषेक को अवैध ब्याज में फंसाकर अवैध वसूली कर रहा है व जान से मारने की धमकी देकर शिवपुरी से दो साल से भगा दिया है। जब मुझे पता चला तो शिवपुरी आया दुकान बंद थी नाती शिवपुरी में नहीं था। भय व उत्पीड़ित होकर भागा भागा फिर रहा है । ऐसी ही घटना इन्होने चौहान होटल वाले को उत्पीडित कर चालीस लाख रुपए चार लाख के बदले में लिये थे जिस पर होटल चौहान ने कोतवाली में अपराध कायम कराया था गिरफ्तार हुए थे प्रकरण कोतवाली का सी.एम. कोर्ट में चला रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!