शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत काली माता मंदिर के पास घासीपुरा में रहने वाले सीताराम पुत्र काशीराम शाक्य 28 वर्ष ने बताया कि शनिवार को रात 8 बजे वह काम से लौटकर घर पर आया था। उसी समय वहां बड़ा भाई गोपाल शाक्य आया और कहा कि तुम यहां क्यों आए हो जिस पर मैंने कहा कि इस मकान में मेरा भी हिस्सा है। इसी बात पर भाई गोपाल गाली—गलौंज करने लगा और मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिस्सा मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी मारपीट / Shivpuri News




