शिवपुरी। शहर के शंकरपुर डाटा में एक महिला व उसकी बेटियों की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला रंजिश को बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी निशा पत्नी रहीश खान 36 वर्ष निवासी कुम्हारा मोहल्ला बाबू क्वाटर रोड ने बताया कि शनिवार को शाम के समय वह अपनी लड़की शानू व सिमरन को उसके घर चीलोद पर दूध देने गई थी। सके बाद जब लौटकर आ रही थे तभी शंकरपुर डाडा पर फैलू उर्फ सोहित खान, सोहिल खान, बिलाल खान मिले और रंजिश को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। और कहा कि मामा आमिर खान से राजीनामा कर लो जिस पर मना किया तो तीनों ने मिलकर हमारी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment