लड़की थी 10वीं फैल तो लड़के ने कर दिया शादी से इंकार, तो लड़के ​के परिजनों ने घर आकर कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। आदर्श कॉलोनी में रहने वाले रवि पुत्र स्व. नबलसिंह वर्मा 32 साल ने देहात थाने में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। रवि ने बताया कि 10 दिसंबर 2021 को गुना निवासी गजराज किरार की पुत्री अभिलासा के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। बीते दिनों मुझे जानकारी मिली कि अभिलासा 10वीं फैल है जिस पर मैंने उसकी अंकसूची मांगी। जिस पर 30 जनवरी को मनीष, अभिषेक, गजराज किरार व कल्याण धाकड़ मेरे घर पर आए और गाली—गलौंज कर मेरी मां सुशीला व मेरी मारपीट कर दी और कहा कि अगर मेरी लड़की से शादी नहीं की तो जान से मार देंगे। इसके बाद वह चले गए लेकिन आए दिन वह धमकियां दे रहे हैं। धमकियों से परेशान होकर रवि ने थाने में आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।