
शिवपुरी। हर साल की तरह इस बार भी मां पीतांबरा भक्त मंडल द्वारा पीतांबरा पीठ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे को लेकर भक्त मंडल के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पीतांबरा पीठ के चरण सेवक दीपक अरोरा ने बताया कि पीतांबरा माई की कृपा से हर साल नवदुर्गा में भंडारा कराया जाता है और यह भंडारा सुबह कन्या पूजन के साथ शुरू होकर देर रात तक चलता है। भंडारे को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भक्त मंडल के सदस्यों ने सभी लोगों से पीतांबरा पीठ आकर प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है।






Be First to Comment