Press "Enter" to skip to content

मायापुर पुलिस की कार्रवाई, गुम हुई बच्ची को पिता से मिलाया / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गुरैया में रहने वाली एक 7 वर्ष की मासूम बालिका बच्चों के साथ खेलते—खेलते अचानक गुम हो गई। जब परिजनों को बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी तो आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद बच्ची के पिता राकेश आदिवासी व उसका जीजा बृजेश आदिवासी थाने गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

 

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्ची  अरूंधती की तलाश शुरू की। यहां आसपास के गांव में तलाश करने पर पता चला कि शाम के समय एक बच्ची अकेली मासूरी गांव के कच्चे रास्ते में जाती देखी गई है। सूचना पर से ग्राम मसूरी में जाकर पतारसी की तब जानकारी मिली कि एक बच्ची रात में अकेली गांव में रो रही थी जिससे गांव के सरपंच द्धारा अपने साथ अपने घर ले जाकर उसको खाना खिलाकर सुरक्षित रखा व पुलिस के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद बच्ची को पुलिस ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मायापुर हरीशंकर शर्मा, अजय पटेल, आरऋ संदेश, विक्रांत शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!