शिवपुरी। कृष्णपुरम कॉलोनी के रहने वाले हैं बुजुर्ग शिवपुरी शहर के कृष्णपुरम कॉलोनी में रहने वाले 61 साल के बुजुर्ग को अज्ञात ठग ने कॉल करके चेकबुक व क्रेडिट कार्ड के बहाने फार्म भरवा लिया और खाते से 1 लाख 2 हजार रुपए पार कर दिए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी विनोद कुमार जैन (61) पुत्र स्व. दौलत राम जैन निवासी आशीर्वाद हॉस्पिटल के सामने कृष्णपुरम काॅलोनी शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल नंबर 9827366520 पर 7076501344 से फोन कॉल आया और बताया कि आपको चेकबुक व क्रेडिट कार्ड हम भेज रहे हैं। आपको एक फार्म भरना है, इसके बाद उसने कुछ जानकारी मांगी। बाद में खाते से 20 हजार रुपए, दूसरी बार 82 हजार रुपए कुल 1 लाख 2 हजार रुपए निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चेकबुक व क्रेडिट कार्ड के बहाने बुर्जुग से 1 लाख से ज्यादा की ठगी / Shivpuri News




