शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कमलागंज के पास से चोरों ने आटो से बैटरी चोरी कर ली। मामले को लेकर आटो चालक ने थाना कोतवाली में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र जाटव निवासी कमलागंज बड़ेपुल के पास जाटव मोहल्ला ने बताया कि 3 मार्च को उसका आटो घर के बाहर खडा था। अगले दिन सुबह जब वह काम पर जाने के लिए निकला और आटो को चालू किया तो वह चालू नहीं हुआ। जांच की तो पता चला कि आटो से बैटरी गायब है। आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment