शराबी से परेशान ग्रामीणों को बुलानी पड़ी पुलिस
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र ग्राम भदेरा में बीती रात शराबी का उत्पाद मचा दिया। शराबी नशे में इतना टुन्न था कि उसने अपनी ही मोटरसाइकिल हो आग के हवाले कर दिया। शराबी के उत्पाद की सूचना ग्रामीणों द्वारा बैराड़ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से मोटरसाइकिल में लगी आग पर काबू पाया।
बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान के अनुसार ग्राम भदेरा में पवन बाथम पुत्र विनोद बाथम ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। शराब के नशे में पवन बाथम ने गांव में उत्पाद मचाते हुए गाली ग़लोंच करने लगा चूंकि पवन नशे में धुत्त था उसने अपनी ही मोटरसाइकिल की टंकी से पेट्रोल निकालकर मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। शराबी के उपद्रव की सूचना ग्रामीणों द्वारा बैराड़ थाना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुँची ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आरोपी पवन बाथम को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment