Press "Enter" to skip to content

नरवर नगर परिषद चुनाव: चाक – चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मतदान जारी, 9 को खुलेगा किस्मत का पिटारा / Shivpuri News

15 पार्षदों के लिए मतदान जारी

शिवपुरी.प्रदेश की इकलौती नरवर नगर परिषद के चुनाव के लिए आज मतदान 6 मार्च को किया जा रहा है नगर परिषद नरवर में 28 मतदान केंद्रों को बनाया गया है जिनमें से 8 केंद्र संवेदनशील सुनिश्चित किए गए इन मतदान केंद्रों पर 15 पार्षदों के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में है जिनके लिए 16200 मतदाता जिनमें 7849 महिला व 8423 पुरुष मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करेंगे। आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

नगर परिषद नरवर में कांग्रेस की ओर से 14 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है इसके साथ ही भाजपा के द्वारा 15 प्रत्याशी को मैदान में है बहुजन समाज पार्टी से एक प्रत्याशी और 64 प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में है। चुनावी मैदान में आज 48 महिला उम्मीदवार जबकि 46 पुरुष उम्मीदवार हैं जिनके लिए आज मतदाता मतदान कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!