Press "Enter" to skip to content

पैसे के लेनदेन के चलते युवक की गर्दन पर किया वार ,तीन से चार बार किया बार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले घोसीपुरा कमलागंज में रहने बाले युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार दीपक धानुक पुत्र रामस्वरूप धानक उम्र 20 साल निवासी घोसीपुरा कमलागंज अपने घर के पास खड़ा हुआ था तभी आरोपी कमल सिंह चिंदोरिया एवं उसका बेटा आया ,औऱ दीपक से विवाद करने लगा ,जब दीपक ने इसका विरोध किया तो दोंनो ने पकड़कर दीपक की मारपीट कर दी ,जिसके बाद आसपास के लोगों ने दीपक के घरबालों को सूचना दी दीपक के पिता रामस्वरूप धानुक दीपक को जिला चिकित्सालय लेकर आएं और इलाज शुरू करवाया ,पिता ने बताया कि किसी धारदार हथियार से दीपक के गले पर वार कर दिया जिससे दीपक घायल हो गया

पैसे के लेनदेन के चलते किया जानलेवा हमला

दीपक धानुक के पिता रामस्वरूप धानुक ने बताया कि आरोपी गढ़ ब्याज से पैसे का धंधा करते हैं और मेरे बेटे दीपक ने कुछ पैसे ले रखे थे पैसे के लेनदेन के चलते उन्होंने मेरे बेटे पर हमला किया। इसकी शिकायत हम पुलिस में दर्ज कराएंगे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!