गणेशा ब्लैस्ड पब्लिक स्कूल के पास लीकेज हुई मड़ीखेड़ा पाइप लाइन, मोहल्ले में भर रहा पानी, रहवासी परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के गणेशा ब्लैस्ड स्कूल के पास डली मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन लगातार लीकेज कर रही है जिस कारण पानी निकलकर आसपास के मोहल्लों में फैल रहा है और पानी फैलने के कारण हर तरफ गंदगी ही गंदगी फैल रही है। मामले को लेकर कई बार नगर पालिका सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्कूल के तेजस्व गुप्ता ने बताया कि यहां मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन जब से लाइन डली है तभी से इसका बाल्व लगातार लीक कर रहा है। जब तक नल चलते हैं तब तक पानी फैलता रहता है और यह पानी आसपास के मोहल्लों व स्कूल के पास जमा हो जाता है जिससे आने—जाने में काफी परेशानी होती है। हमने कई बार नपा के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं रहवासियों ने बताया कि जब से लाइन डली है तभी से यहां रहने वाले सभी लोग परेशान है कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।