Press "Enter" to skip to content

सेसई सड़क व रामपुर में हुआ नलजल योजना का उद्घाटन सांसद व प्रभारी मंत्री के नाम शिलापट्टिका से गायब / Shivpuri News

]शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत—स्वस्थ भारत अभियान के क्रम में हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के उद्देश्य से नलजल योजना का खाका तैयार किया गया। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विशेष प्रयासों से इसका उपयोगी बनाने के निर्देश अधिकारिक स्तर पर दिए जा रहे हैं, लेकिन जो शिलापट्टिका लगाई गई है, उसमें जिले के प्रभारी मंत्री से लेकर सांसद का नाम गायब है। उक्त योजना का शुभारंभ कोलारस विधायी वीरेंद्र रघुवंशी ने किया।

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने 40 नलजल योजनाओं की राजधानी स्तर से स्वीकृत कराया था। जिसमें से वर्तमान में 2 दर्जन से अधिक योजनाएं प्रगति पर हैं और विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्धारा लगातार उनका शुभारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस कोलारस परगने की ग्राम पंचायत सेसई  सड़क और रामपुर की नलजल योजना का विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्धारा विभागीय अमले की उपस्थिति में शुभारंभ किया। उक्त शुभारंभ में जो शिलापट्टिका लगाई ई उसमें न तो जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया का नाम है और न ही सांसद डॉ. केपी यादव का नाम है।

कार्रवाई होना चाहिए

जल जीवन मिशन योजना भारत सरकार की है। शासन के नियमानुसार क्षेत्रीय सांसद का नाल शिलापट्टिका में होना चाहिए। शासन के नियमानुसार तो विपक्षी दल के भी चुने प्रतिनिधियों के नाम भी होना चाहिए, जबकि वर्तमान में तो सांसद सत्ता पक्ष के हैं जिस किसी की भी गलती है उस पर कार्रवाई होना चाहिए।

जगदीश जादौन, पूर्व अध्यक्ष जनभागीदारी समिति

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!