Press "Enter" to skip to content

माँ ने नाबालिक बालिका का मोबाइल छीना ,नाराज होकर नाबालिक भागी ,पुलिस ने सरसों के खेत से की बरामद / Shivpuri News

गुम हुई नाबालिक वालिका को 12 घंटे के अंदर किया दस्तयाव

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के गोपालपुर से आ रहीं हैं यहां बताना होगा कि 3 मार्च को थाना गोपालपुर पर फरियादी निवासी ग्राम आंकुर्सी द्वारा रिपोर्ट की गई कि मैं, मेरी पत्नी और मेरी नावालिक लड़की खेत पर घास लेने गये थे जहां से आते समय मेरी लड़की कहीं चली गई है जिसे फरियादी द्वारा आसपास तलास किया नहीं मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर केस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयावी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने नाबालिक बालिका की जल्द से जल्द दस्तयावी के निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया व एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे थाना पुलिस गोपालपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका को खेतों एवं आसपास के गांवो मे तलाश किया गया जिसमे सफलता प्राप्त करते हुये पुलिस थाना गोपालपुर द्वारा गुम हुई नाबालिक बालिका को दस्तयाव कर लिया गया। पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुये गुम हुई नाबालिक बालिका को 12 घंटे के अंदर ही दस्तयाव कर लिया गया है ।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गोपालपुर उनि. आर एस धाकड़, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, हरिओम गुप्ता, अभिमन्यु यादव, रंजीत यादव, पवन धाकड़ की शराहनीय भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!