शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राठौर मोहल्ले में छोटे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बड़े भाई पर हमला बोल दिया। घटना में युवक के शरीर में मूंदी चोटें आई है।
जानकारी के अनुसार कपिल उपाध्याय पुत्र महेश उपाध्याय 39 वर्ष निवासी नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी ने बताया कि गुरूवार को शाम के समय वह स्कूटी से बबाजार आया। यहां एक दुकान से सामान से सामान लेकर वापस जा रहा था तभी राठौर मोहल्ले के पास मेरा छोटा भाई सुशील उपाध्याय उर्फ सिंपल आया उसके साथ तीन—चार लोग भी थे। सुशील ने अचानक मुझ पर हमला बोल दिया जिस कारण मैं स्कूटी से नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद सुशील व उसके दोस्तों ने मेरी लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पहले मैंने अपना इलाज कराया और अगले दिन थाने में आकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। कपिल ने बताया कि उसके छोटे भाई की संगत गलत है और वह जुए व नशे का आदी है जिस कारण वह अपने मूल घर पर न रहकर किराए से अलग रह रहा है। लेकिन यहां भी उसका भाई आए दिन आ जाता है और गाली—गलौंज कर जान से मारने की धमकी देता है। मामले को लेकर कई बार जनसुनवाई से लेकर एसपी को आवेदन दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कपिल ने बताया कि उसके छोटे भाई से उसे व उसके बीबी, बच्चों को जान का खतरा है। अत: मामले में कार्रवाई की जाकर केस दर्ज किया जाए।




