जिला चिकित्सालय में बना ऑक्सीजन प्लांट शुभारंभ के इंतज़ार में / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार है ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को करना था लेकिन दो बार मंत्री जी का दौरा स्थगित हो गया जिस कारण ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ अभी तक नहीं हो पाया है। अब देखना है कि कब आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ होता है।