कोलारस। कोलारस के ग्राम राई की पोर में रहने वाली एक युवती ने एसपी को आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अपराधी किस्म के लोग आए दिन परेशान करते हैं और उसके साथ छेड़छाड़ सहित मारपीट की घटना हुई है। मामले को लेकर पुलिस में आवेदन दिया लेकिन अदम चेक के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई।
युवती ने बताया कि 27 फरवरी को रात 8:00 बजे वह घर के अंदर थी तभी पड़ोस में रहने वाला लायक राम जाटव, बंटी जाटव, सुनील जाटव, तीनों आए और घर के अंदर घुस गए। जहां उन्होंने गाली गलौज की और मेरे साथ छेड़छाड़ की। उसी समय मेरी मां आ गई मां ने मुझे बचाया अगर उसकी मां समय पर नहीं आती तो उसके साथ उक्त लोग कुछ भी घटना कर सकते थे। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत कोलारस थाने में की लेकिन उन्होंने उदम चेक काट कर कोई कार्यवाही नहीं की। 2 मार्च को लायक राम पंजाब अपने साथी मलवा दिलीप जाटव को ले कर आए और मेरी डंडों से मारपीट कर दी। इसकी भी शिकायत थाने में की लेकिन भाभी कोई सुनवाई नहीं हुई। युवती ने बताया कि उक्त व्यक्ति 7 भाई हैं और किसी भी दिन गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं इसलिए मामले में कार्रवाई कर उन पर छेड़छाड़ सहित मारपीट का केस दर्ज किया जाए।




