वपुरी। यातायात पुलिस व नगर पालिका द्धारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात पुलिस व नगर पालिका द्धारा पुराना बस स्टैंड पर कार पार्किंग जोन बनाया गया है। अब बाजार आने वाले सभी नागरिक अपनी कार को पुराना बस स्टैंड स्थित कार पार्किंग में ही पार्क करें। इसके बाद अगर कोई कार सड़क पर पार्क करता है तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। नागरिक अपनी कार पार्क कर गुरूद्धारा, कोर्ट रोड, सर्राफा बाजार, प्रगति बाजार, माधव चौक जा सकते हैं।
अब कोर्ट रोड, सर्राफा बाजार, गुरूद्धारा, माधव चौक जाना है तो यहां करें कार पार्क / Shivpuri News




