Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एसडीओ के बैंक खाते से 7 लाख की ठगी / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के‎ एसडीओ के बैंक खाते से ठग ने 6.86‎ लाख रुपए पार कर दिए। ठग ने पहले‎ लिंक भेजी। उससे वह सफल नहीं‎ हुआ तो योनो एप में पेन अपडेट के‎ नाम पर एसडीओ को बातों में उलझाया‎ और ठग के कहने पर एसडीओ ने‎ अपने मोबाइल फोन में एनिडेस्क एप‎ इंस्टॉल कर दिया। इसके बाद मोबाइल‎ को रिपोर्ट कंट्रोल पर लेकर योनो एप के‎ जरिए 6.86 लाख रु. पार कर दिए।‎ फिजीकल थाना पुलिस ने मामला जांच‎ में ले लिया है।‎ पीएमजीएसवाय के एसडीओ देवेंद्र‎ कुमार शर्मा (56) पुत्र रामगोपाल शर्मा‎ निवासी मोहिनी सागर कॉलोनी शिवपुरी‎ के मोबाइल फोन पर 2 मार्च की शाम‎ 7:32 बजे मोबाइल नंबर‎ 6291579352 से कॉल आया। कॉल‎ करने वाले ने कहा कि मैं एसबीआई‎ भोपाल से बोल रहा हूं। आपका‎ एसबीआई योनो एप बंद होने वाला है,‎ इसलिए आप केवायसी करने के लिए‎ आपके मैसेज में जो लिंक आई है, उस‎ लिंक पर क्लिक करें। एसडीओ ने लिंक‎ पर क्लिक किया लेकिन लिंक काम नहीं‎ कर रही थी। इस बीच ठग फोन पर बात‎ करता रहा और एसडीओ को बातों में‎ उलझाकर उनसे गूगल प्ले स्टोर‎ खुलवाकर एनिडेस्क एप इंस्टॉल करा‎ लिया। इसके बाद मोबाइल बदमाश के‎ कंट्रोल में चला गया और खाते से 8‎ बार में कुल 6 लाख 86 हजार 880‎ रुपए निकल गए।‎

 

पासफर टेक्नोलॉजी को 6 ट्रांजेक्शन, 1 लाख रूपए का फ्लिपकार्ट पेमेंट भी हुआ

ठग ने योनो एप के जरिए 8 ट्रांजेक्शन किए हैं। ट्रांजेक्शन पासफर टेक्नोलॉजी को पहला ट्रांजेक्शन 50 हजार रूपए, फिर दूसरा ट्रांजेक्शन 49 हजार रूपए. का हुआ है। तीसरा ट्रांजेक्शन 1 लाख रू. का फ्लिपकार्ट पेमेंट, चौथा ट्रांजेक्शन पासफर टेक्नोलॉजी को 99 हजार व पांचवा 99 हजार 900 रूपए, छठवा 99 हजार रू. और सातवां पेययू पेमेंट 90 हजार रू., आठवां पासफर टेक्नोलॉजी को 99 हजार 980 रू. का ट्रांजेक्शन हुआ है। छह बार पासफर टेक्नोलॉजी, एक—एक ट्रांजेक्शन फ्लिपकार्ट पेमेंट व पेययू पैमेंट हुआ है। इस तरह कुल आठ बार में 8 लाख 86 हजार 880 रू. की ठगी हुई है।

 

एसडीओ बोले— अकाउंट में अब कुछ नहीं बचा

एसडीओ शर्मा ने बताया कि वह 21 फरवरी को अपनी बेटी की शादी करके शिवपुरी लौटे थे। उनके खाते में जितनी रकम थी, लगभग अज्ञात ठग ने निकाल ली है। सेलरी अकाउंट में अब कुछ नहीं बचा है। रात में ही फिजीकल पुलिस थाने शिकायत कर दी थी।

 

सायबर सेल के जरिए छानबीन शुरू करा दी है

एसडीओ शर्मा रात में फिजीकल थाने आ गए थे। उनकी शिकायत पर हमने सायबर सेल के जरिए छानबीन शुरू करा दी है। गुरूवार को उन्होंने लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं।

कृपाल सिंह राठौड़, थाना प्रभारी फिजीकल शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!