शिवपुरी। अब नो पार्किंग व बीच सड़क पर खड़े किए वाहन तो क्रेन उठाकर ले जाएगी। कलेक्टर अक्षय कुमार व एसपी राजेशसिंह चंदेल ने पुलिस कंट्रोल रूम से क्रेन मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से क्रेन मशीन द्धारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए थीम रोड पर नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
क्रेन मशीन को एसपी व कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी / Shivpuri News




