बीच रास्ते पर सवारी बैठाने खड़ी की बस, यातायात विभाग ने ठोका चालान / Shivpuri News

शिवपुरी। यातायात विभाग द्धारा यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को ग्वालियर से गुना जा रही बस क्षत्रिय बंधु बस के चालक ने ग्वालियर वायपास पर सवारी को बैठाने के लिए बीच सड़क पर बस खड़ी कर दी। जिस पर यातायात विभाग ने बस चालक को समझाईश देकर चालानी कार्रवाई की।