Press "Enter" to skip to content

के.सी.सी ऋण के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी / Shivpuri News

-लुटेपिटे कृषकों ने हरिजन थाने में की शिकायत

शिवपुरी। तहसील करैरा के मामौनी खुर्द के रहने वाले आदिवासी समुदाय के तीन व्यक्यिों ने अजाक थाने में आवेदन दिया है उक्त व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर के.सी.सी रूपए निकाल लिए जब वापस मांगे तो गाली गलौंच कर जान से मारने की धमकी दी।

आवेदन के माध्यम से गोपाल आदिवासी,कल्ला आदिवासी, महेश आदिवासी निवासी ग्राम मामौनी खुर्द तहसील करैरा ने बताया कि वह कृषि मजदूरी का कार्र्य कर जीवन यापन करते हैं हमें केसीसी पर ऋण की आवश्यकता थी तो हमें रामजीलाल लोधी ग्राम मामौनी खुर्द मिला और उसने केसीसी पर ऋण दिलवाने की बात कही और हमारे सारे कागजात ले लिए और केसीसी पर दो-दो लाख की लिमिट बनबा दी और हम तीनों को एक लाख रूपए से भी कम राशि दी गई जब हमने बकाया रूपयों की मांग की तो रामजीलाल ने कहा बैंक बालों के कमिशन में कट हो गए मेरे पास कोई रूपए नहीं है और गालीगलौंच कर भगा दिया और कहा कि मेरे सामने आ गया तो तुझे जान से मार दूंगा। मामले को लेकर फरियादी द्वारा 181 पर शिकायत लगाई लेकिन हमारी सुनवार्ई न करते हुए शिकायत को बंद कर दिया गया। अत: मामले में कार्रवाई कर बकाया राशि दिलाई जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!