Press "Enter" to skip to content

शहर से लगातार हो रही सेन्टिंग चोरी, ठेकेदार पहुंचे एसपी ऑफिस  / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में लगातार मकान निर्माण में लगने वाली सेन्टिंग की चोरी लगातार हो रही है जिससे ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है चोरी के मामले को लेकर शहर के ठेकेदार आज एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

ठेकेदार पवन कुशवाह, नरेश बाथम, विजय सिंह, शिवकुमार, कालू शाक्य, लक्ष्मण  आदि ने आवेदन के माध्यम से बताया कि  हमारी लगातार सेन्टिग चोरी हो रही है मामले को लेकर संबंधित क्षेत्र के थाने में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ठेकेदार पवन कुशवाह ने बताया कि उसकी हाथी खाने में निर्माणाधीन मकान में सेन्टिंग प्लेटें रखी हुई थी बीते रोज जब मैं उक्त मकान पर गया तो देखा तो 70 सेन्टिंग की प्लेटें चोरी हो गई। सीसीटीव्ही कैमरों से पता चला की तीन व्यक्ति एक ऑटो में इस सेन्टिंग को भर कर ले जा रहे हैं। आटो पर लिखे नम्बर की जब जांच की तो पता चला की वह ऑटो परविन पुत्र हरीश निवासी संतोषी माता मंदिर पटेल वार्ड क्रमांक 31 के नाम पर दर्ज है। जब हमने ऑटो वालों को पकड़ा तो वह एक कबाड़े वाले के पास ले गया जहां से कुछ सेन्टिंग की प्लेटें बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक अनुरोध हैं कि उक्त ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाए तो अन्य जगह की चोरी गई सेन्टिंग भी बरामद हो सकती हैं।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!