Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदारी से घर वापस जा रहे बाइक सवारों में ट्रक ने मारी टक्कर दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंहनिवास रोड़ पर एक तेजरफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवारों में सामने से टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं ट्रक को राहगीरों द्वारा पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र यादव पुत्र नारायण सिंह 26 वर्ष निवासी नोनेहटा भटनावर, मंगल धाकड़ उम्र 25 वर्ष निवासी माता का बीलबरा शिवपुरी में किसी रिश्तेदार के यहां अपनी बाइक से आए थे। मिलने के बाद जब वह घर वापस जा रहे थे तभी सिंहनिवास के पास पोहरी की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए वहीं घटना के बाद आस पास के लोगों द्वारा ट्रक को पकड़ कर और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!