Press "Enter" to skip to content

पुलिस को मिली सफलता : बामौरकला क्षेत्र में हुई चोरी का पर्दाफाश, अंतरराज्जीय गैंग गिफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवुपरी जिले की बामौरकला थाना पुलिस ने दो माह पूर्व हुई एक दो लाख रूपए की चोरी की घटना को ट्रेस करते हुए उप्र ललितपुर नई बस्ती में रहने वाले तीन शातिर चोरों को पकडत्रा है। हालांकि यह चोर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और कुछ महीने पूर्व ही जेल से छुटकर आए थे। पुलिस अब इनसे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर 2021 को बामौरकला में एक सूने घर में से अज्ञात चोर ताला तोड़कर वहां से सोने—चांदी के जेवरात व नकदी 10 हजार रूपए मिलाकर करीबन दो लाख रूपए का माल ले गए थे। इस मामे में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जब मामले की पडत्रताल की तो थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी को किसी ने सूचना दी कि इस घटना में शामिल कमुछ लोग कृषि मंडी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर से पुलिस ने जब इन चोरों को पकड़ा तो पता चला कि यह चोर बंटी राजा, राजन राजा उर्फ छोटा राजन व अक्कू राजा निवासीगण नई बस्ती ललितपुर उप्र है। पुलिस ने इस चोरों के पास से चोरी गए माल में करीबन डेढ़ लाख रूपए कीमत का माल बरामद कर लिया है। इनमें से बंटी व राजन पर दो दर्जन से अधिक लूट, चोरी, हत्या व हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं और यह दोनों अभी कुछ महीने पहले ही जेल से छूटे और उसके बाद से यह अभी तक 15 चोरी की घटना कारित कर चुके है।। पुलिस का कहना है कि अभी इन तीनों को रिमांड पर​ि लया है। अन्य घटनाओं के बारे में पड़ताल की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!