शिवपुरी। ग्राम पंचायत डोंगर में पंचायत को मोटिवेट करके समय—समय पर उनको पुराने हैंडपंप से फैल रही गंदगी से परेशान बच्चों एवं महिलाओं को जब देखा तो शक्तीशाली महिला संगठन ने जिला पंचायत से बात करके गांव में नया हैंडपंप फाउन्डेशन लगवाया। एवं गाय को पीने के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई। अब जिला प्रशासन एवं पंचायत की इस कार्य से गांव में बिल्कुल भी गंदगी नही फैल रही है और गांव में मलेरिया एवं अन्य बीमारियां भी नही फैल रही है। इस कार्य को सफल बनाने में स्वच्छ भारत मिशन के संभागीय समन्वयक अतुल त्रिवेदी द्धारा भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत को मोटीवेट करने पुराने हैंडपंप की बदली दशा / Shivpuri News




