शिवपुरी। जिले के ग्राम कफार में रहने वाली महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादिया गुडडी केवट पत्नि स्वं. बैजू केवट 60 साल निवासी कफार ने बताया कि 1 मार्च को रात करीब 7 बजे की बात है मैं गोलापुरा पुरवा पर खडी थी तभी बादाम केवट निवासी कफार का आया और कांदी उपटाने के ऊपर गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मेरी लात घूसों से मारपीट कर दी। मौके पर दामाद कमलेश केवट व सोनू केवट ने बीच—बचाव किया जाते समय बादाम कह रहा था कि अब कांदी उपटायी तो जान से खत्म करने की धमकी दी।






Be First to Comment