शिवपुरी। शहर के विष्णु मंदिर आजाद नगर में सड्कों की हालत बेहद खराब हो गई है। यहां की सड़कों को देखकर यह नहीं लगता कि सडक में गडढे हैं या गडढों में सड़क। मामले को लेकर स्थानीय रहवासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया लेकिन कोई हल नहीं निकला और सडक की हालत जस की तस बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी यहां के रहवासियों को बरसात के दिनों में आती है जब सडक पर पानी भर जाने के कारण् सडकों में हो रहे गडढे दिखाई नहीं देते। वाहन चालक इन गडढों में गिरकर चोटिल हो जाते है। सड्क उखडी होने की वजह से दिन भर यहां धूल उडती रहती है जिससे लोग अनेक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मनोज माहेश्वरी, छोटू अग्रवाल, अभिषेक राठौर ने बताया कि हमने सडक बनाने को लेकर कई बार अधिकारियों से मौखिक व लिखित शिकायत की लेकिन हमारी किसी ने भी सुनवाई नहीं की। जर्जर सडक होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। रहवासियों ने सडक को ठीक कराए जाने की मांग अधिकारियोंसे की है।

वार्ड 27 की रोडों की हालत जर्जर, लोगों का चलना हुआ दूभर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment