पोहरी। शिवपुरी के पोहरी मोहना रोड स्थित गोवर्धन थाने के सामने बुधवार को तेज रफ्तार से दौड रहा ऑटो पाड़े को बचाने के चक्कर में पलटी खा गया। हादसे में ऑटो सवार 3 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गोवर्धन थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ने सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया है। आटो में सवार होकर 10 मजदूर बैराड़ से सहसराम गांव जा रहे थे।






Be First to Comment